उमस और गर्मी ने सोमवार को लोगों के पसीने छुड़ा दिए। दिनभर लोग बारिश के तरसते रहे। ऐसे में माैसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। ऐसे में अगले पांच दिन लोगों को राहत मिल सकती है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ताजनगरी में दिनभर रही उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
तापमान में बहुत अधिक बढ़ोतरी न होने के बावजूद हवा में नमी के कारण उमस भरी गर्मी का असर बना रहा, जिससे लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। गर्मी में लोग बेहाल रहे।
हालांकि, मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताते हुए आगामी पांच दिनों के दौरान शहर में हल्की बारिश और बूंदाबांदी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, जिससे तापमान में गिरावट आने और उमस से राहत मिलने की संभावना है।