फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में गर्मी का कहर: आगरा में टूटे सारे रिकॉर्ड, 47.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा; घरों में कैद हुए लोग

Sun, 19 May 2024 11:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

रविवार को ताजमहल में तपते संगमरमर पर पर्यटकों की हालत बिगड़ रही थी। दोपहर को बहुत कम ही संख्या में पर्यटक ताज पहुंचे। यही हाल आगरा किला सहित अन्य स्मारकों में देखने को मिला।
विज्ञापन
आगरा में गर्मी का कहर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरज ने ऐसी आंखें तरेरीं कि रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन बन गया। रविवार को अधिकतम पारा 47.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भीषण गर्मी में पशु-पक्षी भी व्याकुल से नजर आए।

विज्ञापन

इस बार गर्मी हर रिकाॅर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है। मई माह में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। रविवार को सुबह 8 बजे से ही सूरज के तेवर तीखे हो गए। सुबह 11 बजे तक तो बाजारों में सन्नाटा पसर गया। सदर बाजार, राजा मंडी, कमला नगर में मार्केट सूने पड़े थे। हाइवे और एमजी रोड पर भी वाहनों की संख्या बेहद कम रही।

जो लोग घर से निकल रहे थे वह सिर से लेकर पैर तक खुद को कवर किए हुए थे। ताजमहल में तपते संगमरमर पर पर्यटकों की हालत बिगड़ रही थी। दोपहर को बहुत कम ही संख्या में पर्यटक ताज पहुंचे। यही हाल आगरा किला सहित अन्य स्मारकों में देखने को मिला।

एक सप्ताह से पारा 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। रविवार का न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। आगामी दो से तीन दिन तक गर्म तेज हवाएं चलेगी, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ेगी।

30 साल पहले पारा पहुंचा था 48.5
आगरा। आगरा में सबसे गर्म दिन 30 साल पहले 31 मई 1994 को रिकाॅर्ड किया गया था। तब अधिकतम तापमान 48.5 दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, भीषण गर्मी के दौरान लोग सावधानी बरतें। लू चलने पर खेतों आदि खुले स्थानों पर समय बिताने से बचें।

पांच साल में 19 मई सबसे गर्म दिन

वर्ष                         तापमान
2024             47.7/ 28.9 डिग्री सेल्सियस
2023             41.2/ 26.0 डिग्री सेल्सियस
2022             45.8/ 28.1 डिग्री सेल्सियस
2021             45.4/ 22.2 डिग्री सेल्सियस
2020             43.2/ 26.6 डिग्री सेल्सियस
2019             39.8/23.8 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन

पानी और बिजली की किल्लत
जिले में भीषण गर्मी के कारण बिजली और पानी की किल्लत नजर आने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में 12 से 14 घंटे बिजली सप्लाई हो रही है, जिससे पानी की समस्या भी खड़ी हो रही है। पानी की समस्या को लेकर छावनी क्षेत्र के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन भी किया। बरौली अहीर, शमसाबाद, लादूखेड़ा, फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद आदि में बिजली कटौती की परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें