फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा : 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 65 नए मरीज, आंकड़ा 2800 पार 

Sun, 30 Aug 2020 08:21 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन
आगरा में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड  65 नए मरीज और मिले हैं। पांच माह में ये मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। कुल संक्रमितों की संख्या 2837 हो गई है। 391 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा सबसे ज्यादा नए मरीज कंटेनमेंट जोन से आ रहे हैं। संक्रमण की दर और संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जब से कोविड शुरू हुआ है आगरा में पहली बार 65 नए मरीज सामने आए हैं। यह 24 घंटे में सबसे ज्यादा मरीज मिलने का नया रिकॉर्ड है। डीएम ने बताया संक्रमितों का आंकड़ा 2837 हो गया है। 2339 मरीज ठीक हो गए हैं। 391 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 214 मरीज होम आईसोलेशन में भर्ती हैं। जबकि 107 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

19 इलाकों में मिले नए मरीज 
जिले में 188 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें 19 इलाके ऐसे हैं जहां लगातार नए केस मिल रहे हैं। इनमें केके नगर सिकंदरा, कृष्णा कॉलोनी जीवनी मंडी, बृज बिहार, नगला पदी, राजदीप एंकलेव, लाडली कटरा, देव नगर खंदारी, प्रकाश एंक्लेव , हेम एंक्लेव , नगला टेक चंद, न्यू आबादी सिकंदरा आदि 19 क्षेत्र हैं। 432 कंटेनमेंट जोन बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें