आगरा मंडल को माध्यमिक विद्यालयीय स्टेट क्रिकेट चैंपियनशिप की मेजबानी मिलने के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय ने चैंपियनशिप का कलेंडर अधिकृत तौर पर जारी कर दिया। 20 नवंबर से 24 नवंबर तक चलने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में अंडर-14 और अंडर-19 में मैच खेले जाएंगे।
चैंपियनशिप में बालक वर्ग में आगरा के अलावा 20 मंडल और बालिका वर्ग में आगरा के अलावा 17 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। बालक वर्ग में 19 मैच और बालिका वर्ग में 18 मैच खेले जाएंगे। फाइनल 24 नवंबर को होगा। आगरा कॉलेज, सेंट जोन्स कॉलेज, आरबीएस इंटर और आरबीएस डिग्री कॉलेज, जीडी गोयंका के मैदानों पर मैच खेले जाएंगे।
बालक वर्ग में डीवीएसएस खालसा इंटर कॉलेज, प्रतापपुरा में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, देवीपाटन, लखनऊ, इलाहाबाद और कानपुर मंडल की टीमें ठहरेंगी। बैनी सिंह देवी इंटर कॉलेज, बालूगंज में मिर्जापुर, वाराणसी, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद मंडल, एमडी जैन इंटर कालेज, हरीपर्वत में आजमगढ़, सहारनपुर, अलीगढ़, बरेली, स्पोर्ट्स कालेज, सैफई और श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स इंटर कालेज में मेरठ, बस्ती, गोरखपुर, मुरादाबाद और आगरा मंडल की टीमे ठहरेंगी।