फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट क्रिकेट चैंपियनशिप की मेजबानी को तैयार आगरा मंडल, इस तारीख से शुरू होगी प्रतियोगिता

Mon, 28 Oct 2019 02:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा मंडल को माध्यमिक विद्यालयीय स्टेट क्रिकेट चैंपियनशिप की मेजबानी मिलने के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय ने चैंपियनशिप का कलेंडर अधिकृत तौर पर जारी कर दिया। 20 नवंबर से 24 नवंबर तक चलने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में अंडर-14 और अंडर-19 में मैच खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


चैंपियनशिप में बालक वर्ग में आगरा के अलावा 20 मंडल और बालिका वर्ग में आगरा के अलावा 17 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। बालक वर्ग में 19 मैच और बालिका वर्ग में 18 मैच खेले जाएंगे। फाइनल 24 नवंबर को होगा। आगरा कॉलेज, सेंट जोन्स कॉलेज, आरबीएस इंटर और आरबीएस डिग्री कॉलेज, जीडी गोयंका के मैदानों पर मैच खेले जाएंगे। 
 
बालक वर्ग में डीवीएसएस खालसा इंटर कॉलेज, प्रतापपुरा में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, देवीपाटन, लखनऊ, इलाहाबाद और कानपुर मंडल की टीमें ठहरेंगी। बैनी सिंह देवी इंटर कॉलेज, बालूगंज में मिर्जापुर, वाराणसी, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद मंडल, एमडी जैन इंटर कालेज, हरीपर्वत में आजमगढ़, सहारनपुर, अलीगढ़, बरेली, स्पोर्ट्स कालेज, सैफई और श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स इंटर कालेज में मेरठ, बस्ती, गोरखपुर, मुरादाबाद और आगरा मंडल की टीमे ठहरेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां ठहरेंगी टीमें

चैंपियनशिप में आने वाली बालिका वर्ग में क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, हरीपर्वत में झांसी, मेरठ, आगरा, बस्ती, चित्रकूट, गोरखपुर, मुरादाबाद, कानपुर, वाराणसी मंडल और सेट जोन्स गर्ल्स इंटर कालेज, सिविल लाइंस में लखनऊ, मिर्जापुर, देवीपाटन, अलीगढ़, बरेली, फैजाबाद, इलाहाबाद, स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ, सहारनपुर, और आजमगढ़ की टीमों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। 

मंडलीय पर्यवेक्षक डॉ. यतेंद्र पाल सिंह, मंडलीय क्रीड़ा समिति सदस्य सोमदेव सारस्वत, मंडलीय क्रीड़ा सचिव वीरेंद्र वर्मा और जनपदीय क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल को संपर्क सूत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ मुकेश अग्रवाल ने बताया कि हमारी ओर तैयारियां लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। सभी की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। हमारी कोशिश है कि आने वाले समय में यहां हुई चैंपियनशिप की मिसाल दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें