फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABVP कार्यकर्ता निकला दुष्कर्म-हत्या का आरोपी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

Mon, 19 Mar 2018 12:58 PM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
दुष्कर्म और हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या करने के आरोपी हरीश ठाकुर को एनएसयूआई के नेताओं ने एबीवीपी का कार्यकर्ता बताया है। एबीवीपी के पौध रोपण कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। 
विज्ञापन


इसमें हरीश एबीवीपी के पदाधिकारियों और खैरागढ़ के विधायक महेश गोयल के साथ दिख रहा है। वहीं एबीवीपी ने हरीश के एबीवीपी का कार्यकर्ता या सदस्य होने से इंकार किया है। 

व्हाट्सएप ग्रुप स्टूडेंट्स लीडर, डा. भीमराव आंबेडकर विवि के पर एनएसयूआई के प्रदेश संयोजक पंडित अपूर्व शर्मा ने रविवार को पोस्ट डाला। इसमें बालिका से दुराचार और हत्या के आरोपी को एबीवीपी का कार्यकर्ता बताया। 
विज्ञापन
Trending Videos

एबीवीपी के पौधरोपण कार्यक्रम में है आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उसके नीचे एबीवीपी के मीडिया प्रभारी अखिल चौधरी ने लिखा कि हरीश एबीवीपी का कार्यकर्ता नहीं है। अखिल के पोस्ट के बाद अपूर्व शर्मा ने और भी पोस्ट डाले। इसमें एबीवीपी के छह जुलाई 2017 के पौध रोपण कार्यक्रम की तस्वीरें डाली गईं। 

इसमें हरीश एबीवीपी के पदाधिकारी दीपक ऋषि और खेरागढ़ के विधायक महेश गोयल के साथ दिख रहा है। हरीश का फेसबुक प्रोफाइल भी डाला। जिसमें हरीश ने खुद को एबीवीपी से जुड़ा बताया। 

अखिल ने फिर खंडन करते हुए लिखा है कि हो सकता है कि हरीश कार्यक्रम में आ गया हो, वह संगठन का कार्यकर्ता या सदस्य नहीं है। 

बालिका को छात्रों ने दी श्रद्धांजलि  

प्रोफाइल पर लिखने से कोई एबीवीपी का कार्यकर्ता नहीं हो सकता। एबीवीपी के महानगर मंत्री दीपक बघेल का कहना है कि हरीश ठाकुर कभी भी एबीवीपी का कार्यकर्ता या सदस्य नहीं रहा है। 

विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में धरना दे रहे एनएसयूआई के नेताआें ने बालिका को श्रद्धांजलि दी। एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने भी हरीश ठाकुर एबीवीपी का सक्रिय कार्यकर्ता बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव शर्मा, अंकुश गौतम, नेहा जैन, बिलाल अहमद आदि शामिल रहे। वहीं कुछ छात्रों ने छात्र जनता दल (यू.) के जिलाध्यक्ष आदित्य गौतम के नेतृत्व में आगरा कालेज मैदान के गेट पर मोमबत्ती जलाकर बालिका को श्रद्धांजलि दी गई। 
विज्ञापन

ये बोले एबीवीपी के प्रदेश मंत्री

वहीं एबीवीपी के प्रदेश मंत्री योगेंद्र वर्मा ने एक बयान में आगरा कॉलेज मैदान में बालिका के साथ हुई बलात्कार व हत्या की घटना की घोर निंदा की है। 

साथ ही एनएसयूआई और समाजवादी छात्रसभा पर इस घटना पर घृणित राजनीति करने का आरोप लगाया है। कहा कि आरोपी छात्र एबीवीपी का प्राथमिक सदस्य भी नहीं है। 

महज किसी कार्यक्रम में छात्र के शामिल हो जाने से वह किसी संगठन का कार्यकर्ता नहीं हो जाता। दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें