फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला कमेटी की नई टीम: प्रवीण स्वरूप बंसल को राम बरात की कमान, शृंगार की जिम्मेदारी संभालेंगे राहुल

Tue, 29 Sep 2026 11:30 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

रामलीला महोत्सव-2026 के लिए श्री रामलीला कमेटी ने नई कार्यकारिणी घोषित कर पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रवीण स्वरूप बंसल को राम बरात और राहुल शर्मा को शृंगार प्रभारी बनाया गया है, जबकि अतुल बंसल को उपाध्यक्ष प्रशासनिक की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
रामलीला कमेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलीला महोत्सव-2026 की तैयारियों के बीच श्रीरामलीला कमेटी ने नवीन कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कमेटी ने प्रवीण स्वरूप बंसल को राम बरात का और राहुल शर्मा को शृंगार प्रभारी बनाया है। आयोजन की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए कार्यकारिणी के सदस्यों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं।
विज्ञापन

कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि आगरा की रामलीला धार्मिक आस्था के साथ शहर की सांस्कृतिक पहचान का भी हिस्सा है। आयोजन को परंपरागत स्वरूप में व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

कार्यकारिणी में रामकिशन अग्रवाल, भगवान दास बंसल, टीएन अग्रवाल, विष्णु दयाल बंसल, मुकेश जौहरी, मुकेश कुमार अग्रवाल, विजय प्रकाश गोयल, अशोक कुमार राठी, विनोद कुमार जौहरी, राकेश जैन, विशन बिहारी माहेश्वरी, भरत भगत, मनोज कुमार अग्रवाल पोली भाई, नरेंद्र बंसल, संजय सिंघल सराफ, प्रवीण कुमार गर्ग, संजय तिवारी, डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, विपिन अग्रवाल और विजय कुमार गोयल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


वहीं अतुल बंसल को उपाध्यक्ष प्रशासनिक और ताराचंद्र अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कमेटी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए काम करने का आह्वान किया। महामंत्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि रामलीला की प्राचीन परंपराओं और धार्मिक स्वरूप को कायम रखते हुए इस वर्ष भी महोत्सव को भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें