फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सुबह-सुबह हादसा: बारिश के चलते गिरा हलवाई की दुकान का छज्जा, चपेट में आया युवक हो गया घायल

Tue, 04 Aug 2026 09:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद एत्माद्दौला क्षेत्र की ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-2 में रूप सिंह हलवाई का छज्जा गिर गया। हादसे में एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
छज्जा गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनापार के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-2 में मंगलवार सुबह बारिश के दौरान हलवाई की दुकान का जर्जर छज्जा गिर गया। दुकान की भट्ठी पर काम कर रहा मजदूर मलबे में दब गया। इस पर लोगों ने मलबा हटाकर मजदूर को बाहर निकाला। हादसे में उसकी कमर और पैर में चोटें आई हैं।

फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के रामनगर ओखरा निवासी टिंकू कुमार ट्रांस यमुना फेज-2 स्थित रूप सिंह हलवाई की दुकान पर काम कर रहा था। मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह भट्ठी पर काम कर रहा था। तभी दुकान का छज्जा गिर गया।
विज्ञापन


छज्जे के मलबे में टिंकू दब गया। दुकान संचालक रूप सिंह का कहना है कि पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण छज्जा कमजोर हो गया था। इसी वजह से उसके गिरने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे के बाद बाजार परिसर में मौजूद अन्य भवनों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से पूरे परिसर का तकनीकी निरीक्षण कराने की मांग की है। वहीं, नगर निगम के चीफ इंजीनियर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में 156 से ज्यादा जर्जर संपत्तियां हैं, जिन्हें नोटिस दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें