फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रेलवे स्टेशनों पर पीने लायक नहीं है पानी? आगरा रेल मंडल ने लिए 102 नमूने, इसलिए बढ़ा दी गई निगरानी

Tue, 22 Sep 2026 11:31 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा रेल मंडल में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाले पानी की गुणवत्ता की निगरानी बढ़ाई गई है और एक सप्ताह में 102 नमूनों की जांच की गई। 12 से 18 सितंबर के बीच 86 नमूनों में क्लोरीन, 13 में बैक्टीरियोलॉजिकल और तीन में रासायनिक जांच की गई।
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाले पेयजल की गुणवत्ता की निगरानी बढ़ा दी गई है। अब प्रमुख स्टेशनों पर हर महीने और अन्य स्टेशनों पर छह महीने में पानी की बैक्टीरिया संबंधी (बैक्टीरियोलॉजिकल) जांच की जाएगी। वहीं, जिन स्टेशनों पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक तैनात हैं, वहां दिन में दो बार पानी में क्लोरीन की मात्रा की जांच की जा रही है। इसी क्रम में आगरा मंडल में पिछले एक सप्ताह के भीतर पानी के 102 नमूनों की जांच की गई है।
विज्ञापन



आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) संजय कुमार गौतम ने बताया कि 12 से 18 सितंबर के बीच 86 नमूनों में अवशिष्ट क्लोरीन की जांच की गई। इसके अलावा, 13 नमूनों का बैक्टीरियोलॉजिकल परीक्षण कराया गया, जबकि तीन नमूने रासायनिक जांच के लिए भेजे गए हैं। इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य स्टेशनों पर यात्रियों को मिल रहे पानी की शुद्धता सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गत 20 अगस्त से मंडल भर में 2,652 पानी की टंकियों की सफाई और कीटाणुशोधन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 18 सितंबर तक कुल 2,490 टंकियों की सफाई की जा चुकी है, जिनमें ओवरहेड, भूमिगत और पीवीसी टंकियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पेयजल की जांच के दौरान रेलवे स्टेशनों के पेयजल बूथ, प्लेटफॉर्म, वाटर कूलर और आरओ सिस्टम की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है। किसी भी तरह की कमी पाए जाने पर संबंधित को तत्काल सुधार के निर्देश दिए जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें