फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पूर्वी को लगी कोरोना की पहली वैक्सीन, कहा- जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया तोहफा

Mon, 03 Jan 2022 02:09 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

टीकाकरण के लिए किशोर अवस्था के लड़के और लड़कियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। बिना झिझक वे केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
जन्मदिन पर पूर्वी को लगी कोरोना की वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थैंक्यू मोदी अंकल...दयालबाग की पूर्वी ने टीका लगवाने के बाद इसी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। किशोरी पूर्वी सोमवार को जिला अस्पताल में टीका लगवाने पहुंची थीं। खास बात यह रही कि पूर्वी का सोमवार को 17वां जन्मदिन है और इसी दिन केंद्र सरकार ने 15 से 18 साल की उम्र वालों के लिए टीकाकरण का शुभारंभ किया है। जन्मदिन की जानकारी पर जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ एके अग्रवाल ने पूर्वी को उपहार देकर प्रोत्साहित किया। पूर्वी ने कहा कि 15 से 18 साल की उम्र वालों को भी बिना झिझक के टीका लगवाना चाहिए। इससे कोरोना वायरस से बचाव होगा।
विज्ञापन

मौके पर जाकर भी लगवाएं टीका
आगरा में 31 बूथों पर किशोरों के टीकाकरण की व्यवस्था है। ऑनलाइन पंजीकरण की बाध्यता को समाप्त किया गया है। मौके पर पहुंचकर भी किशोर टीका लगवा सकते हैं। आधार कार्ड संख्या या संबंधित स्कूल की अंकतालिका के माध्यम से पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। शहर में 13 टीकाकरण केंद्र हैं जबकि देहात में 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगा जा रहा है। दस बजे से बूथों पर टीकाकरण की शुरुआत हुई है। आगरा में 15 से 18 वर्ष के टीकाकरण में करीब सवा तीन लाख किशोरों की संख्या है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 15 से 17 साल के करीब 3.25 लाख किशोर हैं। तेजी से टीकाकरण हो, इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की बाध्यता भी समाप्त कर दी है। बूथ पर जाकर भी पंजीकरण कराते हुए टीका लगाया जा सकेगा। 
विज्ञापन

कोवॉक्सिन का टीका
सीएमओ ने बताया कि किशोरों को कोवॉक्सिन का टीका लगा जा रहा है। टीकाकरण सुबह 10 से चार बजे तक चलेगा। देहात में 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। शहर में 13 बूथ बनाए हैं।
शहर में इन स्वास्थ्य केंद्रों पर बनाए गए हैं बूथ 
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 15 से 17 साल के किशोरों के लिए अलग से बूथ बनाए गए हैं। इनमें एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, विभव नगर, बुंदू कटरा, मोती महल, जीवनीमंडी, सिकंदरा, जगदीशपुरा, ईएसआई हॉस्पिटल, शाहगंज प्रथम, रेलवे अस्पताल, आर्मी स्टेशन और इंडियन एयरफोर्स हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें