फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डॉयल-112 नंबर पर बार-बार कॉल: गुस्साई पुलिस ने युवक का किया ऐसा हश्र, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Mon, 27 Apr 2026 09:50 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के पिनाहट क्षेत्र में 112 पर कॉल करने वाले युवक को पीआरवी द्वारा ले जाकर मारपीट करने का आरोप लगा है, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव देवगढ़ में पीआरवी ने एक युवक को बेरहमी से पीट दिया। उसने 112 नंबर पर कई बार कॉल कर दी थी। अब इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने पर जांच शुरू हो गई है। परिजनों का दावा है कि युवक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
विज्ञापन

गांव देवगढ़ निवासी बाल बहादुर सिंह ने बताया कि भतीजे पंकज ने कुछ महीने पहले राजस्थान निवासी एक रिश्तेदार को अपने नाम पर ट्रैक्टर खरीदवाया था। रिश्तेदार ने ट्रैक्टर का बीमा नहीं कराया। पंकज ने रिश्तेदार से बीमा कराने के लिए कहा मगर वह तैयार नहीं हुआ। विवाद होने पर पंकज ने समाधान के लिए कई बार 112 नंबर पर कॉल कर मदद मांग ली थी।
 

आरोप है कि एक सप्ताह पहले 112 पीआरवी की टीम पंकज के घर पहुंची। उसे अपने साथ ले गई। घर से करीब एक किलोमीटर दूर ले जाकर पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई लगाई। गंभीर हालत में वह किसी तरह घर पहुंचा और आपबीती सुनाई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। पीड़ित परिजन ने 24 अप्रैल को 112 के मुख्यालय में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

 
विज्ञापन

इस पर शनिवार को एसीपी पिनाहट गिरीश कुमार ने पीड़ित पक्ष को जांच के लिए बुलाया और बयान दर्ज किए। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है। पीआरवी की प्रभारी एडीसीपी प्रोटोकाॅल पूनम सिरोही हैं। वह पड़ताल कर रही हैं। पीड़ित के बारे में जानकारी के लिए एसएन मेडिकल काॅलेज टीम भेजी गई थी। मगर भर्ती का कोई रिकाॅर्ड नहीं मिला है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें