फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे नाले, बदहाल पार्क: नगर निगम पहुंचे लोग, अधिकारियों पर बरसाए फूल; अनोखा प्रदर्शन देख रह जाएंगे हैरान

Tue, 22 Sep 2026 10:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में टूटे नाले, बदहाल पार्क और माहौर समाज की बगीची के जीर्णोद्धार में देरी के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया गया। डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम परिसर में अधिकारियों पर गुलाब के फूल बरसाकर ज्ञापन सौंपा।
 
विज्ञापन
नगर निगम पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 टूटे नाले, बदहाल पार्कों और माहौर समाज की जर्जर बगीची के निर्माण में लेटलतीफी से आक्रोशित डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर निगम परिसर में अनोखा प्रदर्शन किया। संस्था के पदाधिकारियों ने अधिकारियों पर गुलाब के फूलों की वर्षा करते हुए विरोध जताया और अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष प्रिंस ने बताया कि एक वर्ष बीत जाने के बाद भी वार्ड-1 काजीपाड़ा स्थित माहौर समाज की बगीची का निर्माण और बिजलीघर स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क का जीर्णोद्धार शुरू नहीं हो सका है। इसके अलावा थाना लोहामंडी के पीछे खुला पड़ा नाला आए दिन हादसों को न्योता दे रहा है।

संगठन पदाधिकारियों ने नगर निगम प्रशासन पर केवल कागजी विकास करने और जमीनी समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शन में राहुल वरुण, विवेक बौद्ध, रतन बाबू, महिपाल सिंह, संजय सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें