ताजमहल पर रविवार को तीन साल के बच्चे के सत्यापन को लेकर दिल्ली के पर्यटकों और सीआईएसएफ जवानों के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया था। सीआईएसएफ कमांडेंट ने मामले की जांच शुरू करा दी है। कमेटी ने वायरल वीडियो देखने के साथ कई लोगों से बातचीत की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ताजमहल पर पर्यटक और सीआईएसएफ जवानों के बीच मारपीट मामले की जांच शुरू हो गई है। कमेटी ने घटना का वायरल वीडियो देखा और कई लोगों से बात भी की। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
रविवार को दिल्ली निवासी साजिद परिवार के साथ ताजमहल घूमने आए थे। इनका तीन साल का बेटा भीड़ में बिछड़ गया। इस पर सीआईएसएफ को बच्चा रोते हुए मिला। उसे अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन सीआईएसएफ जवानों के पास पहुंचे। यहां जवानों ने सत्यापन के लिए परिजन से बच्चे का आधार कार्ड मांगा लेकिन परिजन दिखा नहीं पाए।
उनका कहना था कि आधार कार्ड घर पर है लेकिन मोबाइल में उन्होंने बच्चे का फोटो दिखाया। सीआईएसएफ ने इस पर और सत्यापन की बात कहते हुए इंतजार करने की बात कही। इस पर मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले की सीआईएसएफ कमांडेंट जांच करा रहे हैं। सीआईएसएफ कमांडेंट ऋषि कौशिक ने बताया कि सीआईएसएफ के जवान सत्यापन करने के बाद पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद ही बच्चे को देने की बात कह रहे थे। परिजन बिगड़ गए और मामला बढ़ गया। कमेटी से जांच कराने के अलावा ताजमहल पर तैनात सभी जवानों को नए सिरे से दिशा-निर्देश दिए गए हैं।