आगरा विश्वविद्यालय की परीक्षा निगरानी में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। कुछ कॉलेजों ने परीक्षा कक्षों के बजाय अस्पताल, मेडिकल स्टोर, फैक्टरी और गार्डन के सीसीटीवी कैमरों का लिंक दे दिया। विश्वविद्यालय ने 25 नवंबर शाम पांच बजे तक सही लिंक उपलब्ध कराने की अंतिम चेतावनी दी है। ऐसा न करने वाले कॉलेजों के परीक्षा केंद्र निरस्त किए जा सकते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में ही कॉलेजों का खेल सामने आ गया। कुछ परीक्षा केंद्रों ने विश्वविद्यालय के नियंत्रण कक्ष को परीक्षा कक्षों के कैमरों का लिंक देने के बजाय अस्पताल, मेडिकल स्टोर, फैक्टरी और कॉलेज के गार्डन में लगे कैमरों का एक्सेस दे दिया। कई केंद्रों ने तो अब तक कैमरों का लिंक ही उपलब्ध नहीं कराया है। कई जगह कॉलेजों की ओर से सीसीटीवी कैमरों से संबंधित डाटा त्रुटिपूर्ण दिया जा रहा है। ऐसे मामले सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने संबंधित केंद्रों को अंतिम चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की 17 नवंबर से विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। 23 नवंबर को कई केंद्रों पर परीक्षा हुई। समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान, इतिहास और माइक्रोबायोलॉजी समेत विभिन्न विषयों की परीक्षा थी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नकलविहीन परीक्षाएं कराए जाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर स्थापित कैमरों को विवि के निगरानी नियंत्रण कक्ष से लिंक कराने के लिए अंतिम अवसर देते हुए 24 नवंबर दोपहर 12 बजे से 25 नवंबर शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है।
परीक्षा नियंत्रण डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि संबंधित महाविद्यालयों के प्रतिनिधि को विश्वविद्यालय के कंप्यूटर केंद्र, स्वामी विवेकानंद परिसर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सभी सीसीटीवी कैमरों को निगरानी नियंत्रण कक्ष से लिंक कराना होगा। परीक्षा अवधि में कैमरों का लगातार क्रियाशील और ऑनलाइन रहना भी अनिवार्य होगा। जिस भी कॉलेज की ओर से सीसीटीवी कैमरों का सही लिंक उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, वह परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि जिन महाविद्यालयों ने अस्पताल, फैक्टरी,कॉलेज के गार्डन के सीसीटीवी कैमरे की लिंक दिया है, उसको तत्काल रूप से चिह्नित कर परीक्षा केंद्र निरस्त किया जाएगा।