फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट फ्रेंडली बनने के लिए आगरा में पुलिसवाले पढ़ रहे ये पाठ

Fri, 19 Jan 2018 03:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पुलिसवाले सीख रहे विदेशी भाषा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ (केएमआई) में पर्यटन पुलिसकर्मी विदेशी भाषा सीख रहे हैं।  
विज्ञापन


उनका प्रशिक्षण शुक्रवार (19 जनवरी) से प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रत्येक शुक्रवार को पर्यटन पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

पुलिस पर्यटकों की मददगार बन सकें, उनकी बातों को समझ सकें। इस उद्देश्य से पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई है। 
विज्ञापन

केएमआई में फ्रेंच, जर्मन और रशियन भाषा का सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स संचालित है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि 30 से 35 पुलिसकर्मियों का बैच बनाया गया है। 

इन पुलिसकमियों को तीन माह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए शुक्रवार का दिन चुना गया है। इस दिन ताजमहल बंद रहता है। 

विश्वविद्यालय सामुदायिक कार्य के तहत पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। तीन महीने का क्रैश कोर्स होगा, इसका कोई प्रमाणपत्र विश्वविद्यालय नहीं देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें