फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: व्यापारियों की समस्याएं सुलझाने के लिए पुलिस करेगी मासिक बैठक, एमजी रोड जाम और अतिक्रमण पर होगी सख्ती

Thu, 20 Aug 2026 10:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा पुलिस अब व्यापारियों की सुरक्षा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हर महीने व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक करेगी। हर महीने के पहले बुधवार को थानों और तीसरे बुधवार को पुलिस मुख्यालय स्तर पर बैठक होगी। व्यापारियों ने एमजी रोड पर मेट्रो कार्य से लगने वाले जाम, फुटपाथों पर अतिक्रमण, प्रकाश व्यवस्था और नो-वेंडिंग जोन के पालन की मांग उठाई।
विज्ञापन
अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल की अध्यक्षता में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के साथ समन्वय गोष्ठी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 व्यापारियों की सुरक्षा को पुख्ता करने और बेपटरी हो चुकी शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अब पुलिस प्रशासन व्यापारिक संगठनों के साथ नियमित संवाद करेगी। पुलिस लाइंस स्थित शहीद प्रशांत मेमोरियल हॉल में अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल की अध्यक्षता में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के साथ समन्वय गोष्ठी हुई। बैठक में यह तय किया गया कि अब हर महीने के पहले बुधवार को सभी थानों में और तीसरे बुधवार को मुख्यालय स्तर पर पुलिस अधिकारी व्यापारियों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करेंगे
विज्ञापन


बुधवार को हुई बैठक में व्यापारियों ने रात में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने, नो-वेंडिंग जोन का पालन कराने और एमजी रोड पर मेट्रो कार्य के दौरान यातायात प्रबंधन को सुचारू बनाने की मांग रखी। साथ ही, प्रमुख चौराहों और तिराहों के आसपास 50 मीटर क्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखने का सुझाव भी दिया गया। अधिकारियों ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

पुलिस को चौराहों, तिराहों और प्रमुख मोड़ों पर वाहनों की अवैध पार्किंग रोकने, सर्विस रोड को आवागमन के लिए पूरी तरह खाली रखने और ऑटो चालकों के सत्यापन का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, हटाए गए अतिक्रमण दोबारा न लौटें, इसकी कड़ी निगरानी रखने, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच पर भी जोर दिया गया। समन्वय गोष्ठी में आगरा व्यापार मंडल, फेडरेशन ऑफ उद्योग व्यापार एसोसिएशन, आगरा पेठा एसोसिएशन, आगरा कारपेट एक्सपोर्ट एसोसिएशन, ऑटो ट्रेडर्स, और लघु उद्योग भारती समेत बड़ी संख्या में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाजारों की सुरक्षा को सीसीटीवी लगाने पर जोर
बैठक में अपर पुलिस आयुक्त ने बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और पुराने या खराब कैमरों की जांच कर उन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए । चौराहों के आसपास अवैध ठेले-खोखे हटाने तथा 50 मीटर क्षेत्र को नो-वेंडिंग/नो-एन्क्रोचमेंट जोन रखने की बात कही गई। ओवरलोड वाहनों की जांच कर नियमों के अनुसार कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें