फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीनों के साये में मनाई जाएगी आंबेडकर जयंती, पुलिस ने किए ये इंतजाम

Sat, 07 Apr 2018 12:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
भीमराव अंबेडकर - फोटो : PTI
विज्ञापन
आगरा में इस बार संविधान शिल्पी बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती संगीनों के साये में मनाई जाएगी। दो अप्रैल को हुए उपद्रव के कारण पुलिस ने 14 अप्रैल के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त की तैयारी की है। 
विज्ञापन


अभी से थानावार सूची बन रही है कि कहां-कहां कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं बगैर अनुमति के कार्यक्रम का आयोजन तो नहीं किया जा रहा है।

दो अप्रैल को दलितों में भारी गुस्सा नजर आया था। शहर में उपद्रव हो गया था। इसमें 30 केस दर्ज हैं। दस हजार अज्ञात में आरोपी हैं। दूसरी ओर उपद्रव के विरोध में सोशल मीडिया पर काफी बातें चल रही हैं। 
विज्ञापन

इनसे भी तनाव बन रहा है। इस पर भी पुलिस की नजर है। शासन ने भी पुलिस को अलर्ट किया है। इस कारण 14 अप्रैल के लिए सुरक्षा के अतिरिक्त बंदोबस्त किए जा रहे हैं। अभी से थानावार शांति समिति की मीटिंग शुरू हो गई हैं।

माहौल को देखते हुए भीम नगरी में भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। एसएसपी अमित पाठक ने इस बारे में सभी सीओ के साथ मीटिंग की है। पुलिस अधिकारियों ने भीम नगरी के आयोजकों के साथ मीटिंग भी की है।

दो अप्रैल के उपद्रव के मामले में वीडियो फुटेज और फोटो के जरिए पुलिस ने 50 से अधिक उपद्रवियों की पहचान कर ली है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा चुकी है। ये घर पर नहीं मिले हैं। अब पुलिस 14 अप्रैल के बाद गिरफ्तारी करेगी। 

नहीं दी इस बात की अनुमति 

पत्थरबाज - फोटो : अमर उजाला
दो अप्रैल को हुए उपद्रव में की जा रही पुलिस की कार्रवाई को गलत बताते हुए बुलाई गई दलित महापंचायत की प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। यह पंचायत जगदीशपुरा के आंबेडकर पार्क में बुलाई गई थी।

अधिवक्ता सुरेश चंद सोनी ने बताया कि दो अप्रैल के उपद्रव में पुलिस की कार्रवाई निष्पक्ष नहीं है। निर्दोष युवकों को भी डकैती जैसी संगीन धाराएं लगाकर जेल भेजा जा रहा है। इससे दलित समाज में रोष है। 

इसी कारण पंचायत बुलाई गई थी। प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी। प्रशासन ने इनकार कर दिया है। कांग्रेस नेता रामवीर सिंह कर्दम ने कहा है कि पंचायत में शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी भी ली गई थी लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन

सांसद पुत्र पर कार्रवाई की मांग उठाई

बवाल - फोटो : अमर उजाला
दो अप्रैल के उपद्रव के बाद बने माहौल को देखते हुए पुलिस ने हर थाने में शांति समिति की मीटिंग करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिले के लगभग सभी थानों में मीटिंग बुलाई गई। 

मंटोला में दलित समाज के लोगों ने फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल के पुत्र रामेश्वर पर कार्रवाई की मांग उठाई। मीटिंग में प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें