फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत अधिवक्ता अकरम अंसारी बीहड़ से मुक्त, 14 दिन बाद पुलिस को मिली सफलता, छह गिरफ्तार

Tue, 18 Feb 2020 12:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

तीन फरवरी को अधिवक्ता अकरम अंसारी का अपहरण हुआ था। अपहरणकर्ताओं ने 50 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। 14 दिन बाद पुलिस ने अधिवक्ता को सकुशल बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
वकील अकरम अंसारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र से तीन फरवरी को अगवा फिरोजाबाद के अधिवक्ता अकरम अंसारी 14 दिन बाद अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त हो गए। उन्हें अगवा कर 50 लाख रुपये फिरौती मांगी गई थी। तीन बार कॉल किया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस टीमों ने धौलपुर के बीहड़ में डेरा डाल रखा था। सोमवार को अधिवक्ता को धौलपुर के बाड़ी से मुक्त करा लिया गया। गिरोह के सरगना सहित छह अपहरणकर्ताओें को भी पकड़ा गया है।
 
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण स्थित राजपूताना मोहल्ला निवासी अधिवक्ता अकरम अंसारी तीन फरवरी को अपने रिश्तेदार के यहां बोदला आए थे। शाम को रिश्तेदार ने उन्हें ऑटो में बैठा दिया था। इसके बाद वो लापता हो गए थे। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की। 
विज्ञापन
Trending Videos

50 लाख की फिरौती मांगी थी

थाना सिकंदरा में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। चार फरवरी को अधिवक्ता के भाई असलम को फोन करके 50 लाख रुपये फिरौती मांगी गई थी। इसके बाद अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले की आईजी ए सतीश गणेश मानीटरिंग कर रहे थे। 

उन्होंने पुलिस की कई टीमों को अधिवक्ता की बरामदगी के लिए लगाया था। धौलपुर में लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने डेरा डाल लिया था। बीहड़ में भी तलाश की जा रही थी। अधिवक्ताओं ने अकरम की बरामदगी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। 

इस गिरोह ने किया था अपहरण 

सोमवार को पुलिस को सफलता मिली। सूत्रों ने बताया कि अधिवक्ता को बाड़ी से सकुशल मुक्त करा लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाड़ी के सुरेंद्र के गिरोह ने अधिवक्ता का अपहरण किया था।
विज्ञापन

अधिवक्ता के परिजन व परिचित - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सुरेंद्र के अलावा गिरोह के सदस्य उग्रसेन, लाखन, हनुमंत दास सहित छह अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। सुरेंद्र गिरोह का सरगना बताया गया है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि अधिवक्ता को मुक्त करा लिया गया है। गिरोह के सदस्य भी पकड़े गए हैं। 

दूर हुई 14 दिनों से छाई मायूसी

अधिवक्ता अकरम अंसारी की सकुशल बरामदगी की खबर मिलते ही परिवार में 14 दिनों से छाई मायूसी दूर हो गई। सोमवार रात तक अधिवक्ता घर नहीं पहुंचे थे लेकिन परिजनों से पुलिस ने उनकी बात करा दी थी। 

अपहृत अधिवक्ता के सकुशल मिलने की खबर लगते ही उनके मोहल्ला राजपूताना स्थित आवास पर लोगों का तांता लग गया। लोगों के चेहरे पर सकून था। परिवार में खुशियां लौटते ही क्षेत्र के लोगों ने मिष्ठान का वितरण किया।
 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें