फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: फड़ विक्रेता पवन का था अधजला शव, परिजनों ने दोस्तों पर जताया हत्या का शक

Wed, 24 Mar 2021 02:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मृतक पवन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजगंज क्षेत्र के पंचगाई खेड़ा गांव में हत्या कर फेंका गया अधजला शव चक्की पाट के पवन का था। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त की। इसके बाद बिजलीघर चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का शक जताया। पुलिस ने समझाकर शांत किया। उधर, पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है। 
विज्ञापन


गांव पंचगाई खेड़ा में सोमवार की सुबह खेत में नहर किनारे एक युवक का शव मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। इसके बाद शव जलाने की कोशिश हुई थी। मगर, शव जल नहीं सका था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। लेकिन पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था। आशंका जताई कि हत्या के बाद शव को यहां लाया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों ने पहचान कर ली। इसकी जानकारी थाना ताजगंज पर दी। 

संबंधित खबर- आगरा: युवक की हत्या कर शव जलाने की कोशिश, नहीं हो सकी शिनाख्त
विज्ञापन


दुकान पर जाने की कहकर निकला था पवन

चक्कीपाट हाट निवासी पवन (25) पुत्र इंदर सिंह बिजलीघर चौराहे पर जूतों की फड़ लगाता था। वह रविवार रात को घर से पास दुकान पर जाने की कहकर निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। तभी ताजगंज में शव मिलने की मंगलवार को जानकारी मिली। उसकी हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। पवन की मां राजन देवी, पत्नी किरन समेत परिवार के लोग बिजलीघर चौराहे पर आ गए। उन्होंने जाम लगाकर हंगामा कर दिया। उन्होंने हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर थाना रकाबगंज की फोर्स के साथ सीओ सदर राजीव कुमार आ गए। उन्होंने परिजनों को शांत किया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि जांच की जा रही है। दोस्तों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। 

 
विज्ञापन

दोस्त पर हत्या का आरोप
परिजनों ने पुलिस को बताया कि पवन घर के पास ही गया था। उसने दोस्तों के साथ दुकान पर जाने की बात कही थी। दोस्तों पर पवन की हत्या का आरोप लगाया। पवन की तीन साल पहले शादी हुई थी। परिवार में वही कमाने वाला था। उसका एक बेटा है। पति की हत्या से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें