नागरिकता कानून पर अलीगढ़ में हुए बवाल के मद्देनजर शासन ने आगरा जोन में पुलिस को हाईअलर्ट किया है। सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कानून के विरोध में ही नहीं, अगर कोई समर्थन में भी प्रदर्शन करे तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाए।
किसी भी सूरत में समर्थन और विरोध करने वालों को आमने सामने न आने दिया जाए। इस पर आगरा में संवेदनशील इलाकों में फोर्स बढ़ा दी गई है। जुमे की नमाज भी इस बार कड़ी सुरक्षा में होगी।
आगरा पुलिस को शासन से मिले निर्देश में धारा 144 का कड़ाई से पालन कराए जाने के लिए कहा गया है। खुफिया पुलिस को और अलर्ट करने की ताकीद है। पिछले दिनों नागरिकता कानून के विरोध में शहीद स्मारक, पालीवाल पार्क सहित चार जगह प्रदर्शन हुए थे।