फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP पुलिस ने लूट की वारदात को ऐसे बना दिया गुमशुदगी का मामला

Tue, 06 Mar 2018 09:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अागरा में ताजनगरी फेज-2 के रहने वाले अंकित अस्थाना से सोमवार शाम को संजय प्लेस में मोबाइल फोन लूट लिया गया। हरीपर्वत थाना पुलिस ने इस घटना को गुमशुदगी में दर्ज किया है। 
विज्ञापन


उसने लूट की तहरीर दी थी। इसे पुलिस ने लेने से इंकार कर दिया। उससे कहा कि यह लिखकर दो कि मोबाइल खो गया है, तब दर्ज करेंगे। यह भी कहा गया है कि पहले बिल लेकर आओ, तब रिपोर्ट लिखी जाएगी। उससे चक्कर कटवाए गए।

अंकित अस्थाना सिक्योरिटी गार्ड है। आटो से भगवान टाकीज के लिए जा रहा था। संजय प्लेस में जैसे ही उतरा, वैसे ही बाइकर्स गैंग के बदमाश आ गए। उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन ले गए। 
विज्ञापन

वह तुरंत हरीपर्वत थाने पहुंचा। उसका कहना है कि उसने लूट की घटना बताई लेकिन पुलिस बदमाशों का पीछा करने के लिए नहीं गई। उससे कहा कि मोबाइल का बिल लेकर आओ, तब रिपोर्ट लिखी जाएगी। 

इसके बाद गुमशुदगी की तहरीर लिखवाकर मोहर लगाकर दे दी। वह बुधवार को फिर से थाने पहुंचा। इस बार इंस्पेक्टर से मिला। लूट की तहरीर दी। 

गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दिखाई। यह भी बताया कि वह लूट दर्ज कराना चाहता है। इस पर पुलिस ने उससे दूसरी तहरीर लेकर रख ली लेकिन रात तक इस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

इसी तरह किया जा रहा खेल

पिछले दिनों हरीपर्वत में ही पुलिस ने मोबाइल लुटेरों का गिरोह पकड़ा था। 17 मोबाइल बरामद किए गए लेकिन उनमें से रिपोर्ट दर्ज मिली थी सिर्फ तीन की। 

इसका यही कारण रहा कि पुलिस मोबाइल लूट को गुमशुदगी में दर्ज कर रही है। बदमाशों को इसका बड़ा फायदा मिल रहा है। केस कम होते हैं तो जमानत में भी आसानी रहती है। जितने केस हों, उतने में ही जमानत करानी पड़ती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें