फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंटकर्मी आत्महत्या मामलाः राज्यमंत्री की पुत्रवधू के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 01 Apr 2020 03:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सुसाइड नोट रिश्तेदारों ने मेघालय की एडीजी कानून व्यवस्था ईडा शीशा को भेजा था।
विज्ञापन
होटल कर्मचारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सिकंदरा में राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह की पुत्र वधू सीमा चौधरी के खिलाफ कर्मचारी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


शिलांग निवासी एल्ड्रिन लिंगदोह राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह के दिवंगत पुत्र मंजीत की पत्नी सीमा चौधरी के सिकंदरा के कारगिल पेट्रोल पंप चौराहा स्थित शांति फूड कोर्ट रेस्टोरेंट में नौकरी करता था।

उसने मंगलवार को शिलांग में रहने वाले अपने रिश्तेदार को वाट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा था। सुसाइड नोट रिश्तेदारों ने मेघालय की एडीजी कानून व्यवस्था ईडा शीशा को भेजा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

उन्होंने आगरा के एडीजी अजय आनंद को मैसेज भेजा था। इसके बाद पुलिस रेस्टोरेंट पहुंची थी। एल्ड्रिन का शव फंदे पर लटका मिला था। सीमा ने पुलिस को बताया था कि कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बावजूद वह यहां आया था। वह सीढ़ी लगाकर घुस गया था।

पुलिस ने आसपास के लोगों और अन्य तरीके से जांच की। इसमें सामने आया कि कर्मचारी रेस्टोरेंट में काम करता था। सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए सीमा चौधरी को जिम्मेदार ठहराया था।

इस पर सिकंदरा के प्राक्षी टावर चौकी प्रभारी एसआई अखिलेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें सीमा चौधरी पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें