व्हाट्सएप ग्रुप पर विभागीय अधिकारी और कर्मचारी साझा करेंगे जानकारी
आईजी जी ने बताया कि दो ट्रैफिक फ्लाइंग स्क्वाड गठित किए गए हैं। एक स्क्वैड में एक टीआई, एक एचसीपी और तीन कांस्टेबल रहेंगे। जाम लगने की जानकारी होने पर ये स्क्वैड मौके पर जाएंगे और जाम खुलवाएंगे। व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें सभी विभाग के अधिकारी जोड़े जाएंगे। एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक इसके एडमिन रहेंगे। सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू करने से दो दिन पहले इस ग्रुप पर ही जानकारी देनी होगी। इसमें सभी अपनी-अपनी जानकारी साझा करेंगे। पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में एसएसपी मुनिराज, एसपी सिटी विकास कुमार, एसपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
निर्माण कार्य को लेकर यह दिए गए सुझाव
सड़कों पर निर्माण कार्य कराने से पहले मानक पूरे करने होंगे। प्रोजेक्ट समाप्ति की तिथि पहले से ही तय होगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क से मलबा भी हटाना होगा। निर्माण स्थल से 50 मीटर पहले बोर्ड लगाकर लोगों को कार्य से संबंधित जानकारी दी जाएगी, जिससे उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। सड़क पर किसी तरह का भी निर्माण कार्य के समय टिनशेड लगाए जाएंगे। धूल न उड़े उनके लिए पानी का छिड़काव भी करना होगा। -शहर के कुछ चौराहों पर डिवाइडर छोटे करने से लेकर अनावश्यक लगे खंभे हटाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
ये भी पढ़ें...
आगरा: सपा राष्ट्रीय महासचिव सहित 31 नामजद और सौ अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा, प्रदर्शन में हुआ था लाठीचार्ज