आगरा के फतेहपुर सीकरी में स्विस पर्यटक युगल पर हमले के मामले में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर संगीन धाराएं बढ़ा दी गई हैं। पुलिस ने इस मामले में तीसरी बार धाराएं बढ़ाई हैं। शुरू में इस घटना को बेहद हलके में लेते हुए एनसीआर दर्ज की गई थी।
बता दें कि स्विस पर्यटक जोड़े में से क्वैंटिन क्लार्क का दिल्ली के अपोलो हास्पिटल इलाज चल रहा है। वहीं महिला पर्यटक मैरी ड्राज को उपचार के बाद 25 अक्टूबर को डिस्चार्ज किया गया है ।
22 अक्टूबर को फतेहपुरसीकरी में पर्यटकों पर हमला किया गया था। सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पर प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया जहां से अपोलो अस्पताल चले गए।