फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ये आगरा पुलिस है...महज 40 मिनट में खोज निकाला पर्यटक का पर्स, वापस कर लौटाई मुस्कान

Wed, 01 May 2024 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पर्यटक का पर्स खोजने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी का सहारा लिया। ये पर्स गोल्फकार्ट से एक चालक ने उठाया था। उसकी पहचान करने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ा, जिसके बाद पर्स वापस मिल सका। 
 
विज्ञापन
पर्यटक का पर्स लौटाती आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कर्नाटक से परिवार के साथ ताजमहल घूमने आए एक युवक का पर्स गिर गया। जिसमें रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। 40 मिनट के अंदर पुलिस पर्स खोजकर वापस कर दिया।
विज्ञापन


पर्यटन थाना प्रभारी नीलम राणा ने बताया कि मंगलवार को कर्नाटक से भुवन अपने परिवार के साथ ताजमहल घूमने के लिए आए थे। पूर्वी गेट की पार्किंग से वह गोल्फकार्ट में बैठे थे। इस दौरान उनका पर्स गिर गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। 

सीसीटीवी फुटेज से गोल्फकार्ट से चालक की पहचान कर उसके पास पार्किंग पहुंचे। वहां पर्स मिल गया। पुलिस ने पर्यटक परिवार को बुलाकर पर्स उसमें रखे 10 हजार रुपये के साथ जरूरी दस्तावेज भी वापस कर दिए। खोया हुआ पर्स पाकर पर्यटक परिवार के चेहरे खिलखिला उठे। पर्यटन पुलिस की तारीफ भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें