यौन शोषण के केस में आसाराम को उम्रकैद की सजा होने के बाद उनके आश्रमों के बाहर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। उनके अनुयायियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
कहीं कोई बवाल की स्थिति न उत्पन्न हो जाए, इस वजह से पुलिस सतर्कता बरत रही है। बता दें कि आसाराम पर फैसला आने से पहले ही पुलिस चौकन्नी थी।
मथुरा में वृंदावन के गांधी मार्ग पर आसाराम का आश्रम है। यहां पर वृंदावन थाने की पुलिस मुस्तैद कर दी गई है। हर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।