फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के नाम पर ठगी करने वाले प्रॉपर्टी डीलर पर मुकदमा, इस तरह करता है फ्रॉड

Mon, 25 Jun 2018 06:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में जमीन बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ये लोग जमीन बैनामा कराने की बात कहकर लोगों से रुपये लेते थे। 
विज्ञापन


बाकायदा जमीन दिखाते हैं और इसके बाद रकम हड़प कर जाते हैं। मुकदमा न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नसीराबाद कॉलोनी निवासी पीड़ित की तहरीर पर दर्ज हुआ है। 

आरोपियों ने पीड़ित से जमीन बेचने के नाम पर तीन बार में 4 लाख रुपयों से ज्यादा की रकम ली और जब जमीन देने की बात आई तो धमकी पर उतारु हो गए। मुकदमा एसएसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन


पीड़ित नियाज मोहम्मद निवासी नसीराबाद कॉलोनी मऊ रोड से अवधेश श्रीवास्तव निवासी ने मुलाकात की और कहा कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है। 

यूपी पुलिस
उसने एक प्लाट पीपीनगर में नियाज मोहम्मद को दिखाया और इसके एवज में उनसे रुपये ले लिए। दो बार में उन्होंने चार लाख रुपये प्रॉपर्टी डीलर अवधेश को दे दिए। 

जब उन्होंने जमीन उनके नाम लिखने को कहते तो अवधेश कोई बहाना बनाकर टाल जाता था। इसी दौरान नियाज मोहम्मद की बेटी रेशमा पत्नी कमरुद्दीन वही जमीन लेने के लिए तैयार हो गईं। 

अवधेश ने नियाज मोहम्मद को भरोसे में ले लिया और कहा कि जल्द ही जमीन उनकी बेटी के नाम करा देगा। इसके लिए उसने कुछ खास जरूरत का हवाला देकर फिर 11 हजार रुपये की मांग रख दी। 

इस बार नियाज मोहम्मद ने चेक के जरिए 11 हजार रुपये दे दिए, जिसका भुगतान भी उसने प्राप्त कर लिया। अब जब फिर जमीन के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया। 
विज्ञापन

कई लोगों को लगाया चूना

आरोप है कि वह अब जान लेने तक की धमकी देने लगा। इसके बाद नियाज मोहम्मद ने न्यू आगरा थाने में तहरीर दी। इसके बाद एसएसपी, डीजीपी और मुख्यमंत्री तक से गुहार लगाई। 

इस मामले में न्यू आगरा पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर अवधेश श्रीवास्तव, सोनू और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पीड़ित का कहना है कि अवधेश ने इसी तरह अन्य लोगों को भी चूना लगाया है। उसके फ्रॉड के शिकार होने वालों की लिस्ट लंबी है। कई लोगों ने थाने में तहरीर भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें