मैनपुरी जिले के दन्नाहार में सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को चपेट में ले लिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए जमकर हंगामा किया।
गुस्साए लोगों ने ब्रेकर और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए मैनपुरी-बरनाहल रोड को करीब पौने दो घंटे तक जाम रखा। बाद में सीओ के समझाने पर जाम खुल सका।
दन्नाहार के गांव बेरियाहार निवासी 50 वर्षीय जयदेव सिंह सिरसागंज बस स्टैंड पर प्राइवेट नौकरी करते थे। सोमवार सुबह वो अपने 23 वर्षीय पुत्र सरोज के साथ बाइक से घर आ रहे थे।