फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो शातिर गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

Sat, 05 Aug 2023 08:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ग्वालियर मार्ग कटी पुल पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस दौरान दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ग्वालियर मार्ग पर सैंया क्षेत्र में गांव कटी पुल के नीचे थाने की पुलिस और एसओजी की दो बदमाशों से मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने पुलिस के घेरने पर गोलियां चलाईं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि 19 जुलाई को सैंया टोल के पास धौलपुर जाने वाले मार्ग पर दंपती से लूट हुई थी। बाइक सवार बदमाश बाइक से पति के साथ जा रही महिला की सोने की चेन लूटकर भाग गए थे। 26 जुलाई को बाइक सवार महिला से पर्स लूटा था। पर्स में मंगलसूत्र, मोबाइल, डेबिट कार्ड रखा था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। मुखबिर से भी जानकारी की। इसके बाद सैंया निवासी रवि और धर्मेंद्र उर्फ धम्मू का नाम सामने आया। पुलिस दोनों की तलाश में लगी थी।

शुक्रवार तड़के सूचना मिली कि कटी पुल के नीचे बदमाश किसी वारदात की फिराक में हैं। सूचना पर एसीपी पीयूष कांत राय, एसओजी प्रभारी राजकुमार गिरि सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मुठभेड़ में रवि के एक पैर में गोली लगी। उसका साथी धर्मेंद्र पकड़ा गया। उनके पास से जेवरात, दो तमंचे, तीन कारतूस, 2000 रुपये आदि बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें