फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एक लाख के इनामी बदमाश को सात महीने में भी नहीं पकड़ पाई पुलिस, 15.5 किलो सोना लूटने का है आरोपी

Mon, 21 Feb 2022 03:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा से 15.5 किलोग्राम सोना लूटने का मुख्य आरोपी नरेंद्र उर्फ लाला को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। सात महीने बीते चुके हैं। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। 
विज्ञापन
आरोपी नरेंद्र लाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में 15.5 किलोग्राम सोना लूट का मुख्य आरोपी नरेंद्र उर्फ लाला सात महीने बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। उसके परिवार और रिश्तेदार के लोग जेल भेजे जा चुके हैं। इसके बावजूद वो हाथ नहीं आ सका है।

विज्ञापन


घटना 17 जुलाई 2021 को हुई थी। मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की कमला नगर शाखा में दिनदहाड़े डकैती डाली गई थी। बदमाश 15.5 किलोग्राम सोना लूटकर ले गए थे। हालांकि मुकदमा 19 किलोग्राम सोना लूट का दर्ज कराया गया था। बाद में सोना मिलने पर 15.5 किलोग्राम सोना लूट की जानकारी हुई थी। 

पुलिस ने 14 आरोपियों को भेजा जेल 

गैंग का सरगना फिरोजाबाद का हिस्ट्रीशटर नरेंद्र उर्फ लाला था। पुलिस ने 14 आरोपियों को जेल भेजा। इस लूटकांड में घटना वाले दिन ही दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मार गए थे। मगर, लाला हाथ नहीं आया है। पुलिस उसकी तलाश में यूपी के अलावा दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक जा चुकी है। 

थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद पटेल का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके घर की कुर्की की जाएगी। इसके लिए कोर्ट से नोटिस ले लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें