फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा ऐसा शातिर...चेन स्नेचिंग में है माहिर, नाम दर्ज हैं आठ मुकदमे

Sun, 10 Nov 2024 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पालीवाल पार्क से शातिर को दबोचा है। उसके नाम आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि अंजना टॉकीज के सामने से महिला से पर्स लूट की वारदात को इसी शातिर ने अंजाम दिया था। 
 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर निवासी युवक जगदीशपुरा में किराये पर रहकर शहर में चेन, पर्स स्नेचिंग कर रहा था। पालीवाल पार्क के पास शनिवार तड़के मुठभेड़ में थाना हरीपर्वत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के एक पैर में गोली लगी है। उससे चोरी की स्कूटी, नकदी, तमंचा व कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन


महिला से लूटा था पर्स
एमजी रोड पर अंजना टॉकीज के पास 4 नवंबर को पर्स लूट हुई थी। टूंडला के देवेंद्र अपनी पत्नी व बच्चों को कैंट स्टेशन लेने के लिए गए थे। नाश्ता करने के लिए अंजना टाॅकीज के पास रुके थे। इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक पत्नी के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया था।

ये भी पढ़ें -  देवदूत बनी पुलिस: इंटीरियर डिजाइनर को कार में पड़ा दिल का दौरा, पीआरवी जवान ने ऐसे बचाई जान
विज्ञापन



चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
एसीपी आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह तड़के पुलिस को चेकिंग के दौरान पालीवाल पार्क लाइब्रेरी के पास स्कूटी सवार को रोका। उसने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी एत्मादपुर के सत्ता मोहल्ला के मनोज के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा।
विज्ञापन


शातिर के नाम दर्ज हैं आठ मुकदमे
पुलिस ने बताया कि मनोज कई माह से जगदीशपुरा के अवधपुरी क्षेत्र में किराए पर रह रहा था। उस पर पूर्व में लूट, छिनैती के 8 मुकदमे दर्ज हैं। उसने बताया कि पर्स में उसे 82 हजार रुपये नहीं मिले। केवल 16 हजार रुपये मिले थे। उसे पुलिस पर हमला समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। बदमाश के पास से 9800 रुपये, तमंचा, स्कूटी बरामद किए हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें