फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी से पकड़ा गया चोर: बंद मकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवर समेटे; साथी की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 21 Nov 2026 11:57 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दिवाली की खरीदारी करने गए परिवार के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और 760 रुपये बरामद हुए हैं, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।
 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना के आजाद नगर में दीपावली की खरीदारी करने गए परिवार के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को शाहदरा कट के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी साहिल निवासी मोहल्ला खानका, पूरनपुर (पीलीभीत) के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण व 760 रुपये बरामद हुए हैं। आजाद नगर निवासी सतेंद्र सिंह चौहान के ड्यूटी जाने के बाद 25 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे उनकी पत्नी विनीता, बेटा विक्की और नेहा घर पर ताला लगाकर बाजार गए थे। दोपहर 2:20 बजे लौटने पर मकान और अलमारी के ताले टूटे मिले थे।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्धों की पहचान के बाद पुलिस ने साहिल को दबोचा, जिसके खिलाफ पीलीभीत के थानों में चोरी, आबकारी और शस्त्र अधिनियम के कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने अपने साथी बंटी उर्फ किशन गोपाल के साथ वारदात करना और कुछ सामान बेचना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि फरार आरोपी बंटी उर्फ किशन गोपाल मूल निवासी जगजीवन नगर, टेढ़ी बगिया है, जो वर्तमान में दिल्ली के निलोठी गांव स्थित चंद्र विहार में रह रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें