फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः मासूम को बिस्किट दिया और जान ले ली, परिवार से रंजिश मानते थे हत्यारोपी

Fri, 15 May 2020 12:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • साढ़े पांच साल के मासूम का शव झाड़ियों में मिला था
  • वंश की मां से हुआ था विवाद
विज्ञापन
वंश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर के गोपालपुरा में शिक्षक गीतम सिंह के बेटे वंश की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। शिक्षक के मोहल्ले के ही दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पूर्व में आरोपियों ने वंश की मां से अभद्रता की थी। इसका पता चलने पर वंश के घरवालों का आरोपियों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद से आरोपी रंजिश मानते थे। इसलिए हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बता दें गोपालपुरा निवासी शिक्षक गीतम सिंह के साढ़े पांच साल का बेटा वंश मंगलवार सुबह घर के बाहर से लापता हो गया था। दोपहर में उसकी लाश सीओडी मैदान में मिली थी। उसके सिर पर प्रहार करके हत्या की गई थी। पिता ने मोहल्ले के ही धीरेंद्र उर्फ धीरेश और उसके भाई अजय कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें: सीतापुर के युवक ने की थी दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या, पुलिस के सामने कबूल किया गुनाह
विज्ञापन


दो दिन की पूछताछ के बाद आरोपियों से पता चला कि गीतम सिंह का धीरेंद्र और उसके भाई अजय से विवाद चल रहा था। कई बार कहासुनी हो चुकी थी। वंश की मां से भी विवाद हुआ था। इस कारण दोनों आरोपी परिवार से खुन्नस मानते थे।
विज्ञापन

सदर पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि घटना वाले दिन अजय बिस्किट लेकर आया। उसने वंश को घर के बाहर एक बिस्किट दिया। इसके बाद दूसरा बिस्किट खिलाने के लिए उसे अपने साथ घर से दूर ले गया। तब धीरेंद्र भी पहुंच गया। वह वंश को अपने साथ बहाने से मैदान की तरफ लेकर चला गया। इस दौरान अजय भी दूर खड़ा होकर देखता रहा।

सीसीटीवी कैमरे से चला पता
धीरेंद्र ने मैदान में जाकर वंश के सिर में ईंट से प्रहार कर दिया। उसके सिर से खून निकलने लगा। उसे मरा समझकर धीरेंद्र आ गया। दोनों दूसरे रास्ते से घर पहुंचे। इस दौरान अजय का आमना सामना गीतम सिंह से भी हुआ, लेकिन वह बिना बात करे हुए निकल गया। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में अजय बच्चे को लेकर जाता नजर आ रहा है।

शव को गाढ़ना चाहते थे
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद शव को जमीन में गाढ़ने का प्लान बनाया था, लेकिन शव को गाढ़ नहीं सके। यह साजिश इसलिए रची थी ताकि हत्या का राज न खुले। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आरोपी धीरेंद्र का गीतम सिंह से विवाद चल रहा था। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें