शहर में पुलिस ने शनिवार और रविवार को जुआरी और सटोरियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया। गली-मोहल्लों में दबिश देकर 29 आरोपियों को पकड़ लिया। उनसे 26970 रुपये के साथ मादक पदार्थ भी बरामद किया।
आईजी नचिकेता झा के निर्देश पर पुलिस ने जुआरियों, सटोरियों और मादक पदार्थ बेचने वालों की धरपकड़ का अभियान चलाया। शहर के थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की।
सबसे ज्यादा आरोपी हरीपर्वत सर्किल में 16 गिरफ्तार किए
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा आरोपी हरीपर्वत सर्किल में 16 गिरफ्तार किए गए। आरोपियों से 23510 रुपये, साढ़े पांच किलोग्राम से अधिक गांजा, ताश के पत्ते, सट्टे की पर्ची बरामद की गईं। छत्ता सर्किल में छह आरोपियों से 12320 रुपये, नशे का पदार्थ, सट्टे की पर्ची, ताश, दो आधार कार्ड बरामद किए। सदर सर्किल में चार आरोपियों से 2.8 किलोग्राम नशे का पदार्थ बरामद किया गया। लोहामंडी से तीन आरोपियों से नशे का पदार्थ और 1140 रुपये बरामद किए। कोतवाली सर्किल में एक भी जुआरी, सटोरिया और मादक पदार्थ बेचने वाला नहीं पकड़ा गया।