फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL फाइनल के लिए इस शहर में बड़े स्तर पर सट्टेबाजी की है तैयारी, ऐसे हुआ खुलासा

Thu, 24 May 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल से मंगलवार रात को आईपीएल पर सट्टा लगाते एक बुकी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को उससे की अहम जानकारी मिली है। 
विज्ञापन


पूछताछ में पुलिस को सटोरिये ने बताया कि आईपीएल के फाइनल के लिए बड़े स्तर पर सट्टा लगाने की तैयारी है। बाहर से कई सटोरिए यहां आने वाले हैं। 

ताजगंज थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विक्रम पुत्र रविंद्र सिंह निवासी रुपवास, भरतपुर (राजस्थान) है। उसके पास से 197500 रुपये बरामद हुए। 
विज्ञापन

इसके अलावा दो मोबाइल भी मिले। वह फोन से आईपीएल पर सट्टा लगा रहा था। कई लोग उससे संपर्क में थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। 

इससे पहले 10 से ज्यादा सटोरिए शहर में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फाइनल में बड़े सट्टे की तैयारी है।शहर के सटोरिए बाहर सट्टा लगा रहे हैं। जबकि बाहर के यहां आए हुए हैं। 

फाइनल से पहले ही छापामारी की जाएगी। जल्द ही कई और बड़े सटोरिए गिरफ्तार हो चुके हैं। नोएडा में पकड़े गए श्याम बोहरा का नेटवक भी अभी तक सक्रिय है। पुलिस के पास जानकारी है कि कमला नगर, सदर और ताजगंज में सटोरियों के नए रैकेट भी सक्रिय हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें