आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल से मंगलवार रात को आईपीएल पर सट्टा लगाते एक बुकी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को उससे की अहम जानकारी मिली है।
पूछताछ में पुलिस को सटोरिये ने बताया कि आईपीएल के फाइनल के लिए बड़े स्तर पर सट्टा लगाने की तैयारी है। बाहर से कई सटोरिए यहां आने वाले हैं।
ताजगंज थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विक्रम पुत्र रविंद्र सिंह निवासी रुपवास, भरतपुर (राजस्थान) है। उसके पास से 197500 रुपये बरामद हुए।