फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों की आई आफत: आगरा में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दिन में 27 वारंटी गिरफ्तार; नौ थानों की टीम ने दी दबिश

Mon, 16 Nov 2026 01:44 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा कमिश्नरेट के नगर जोन में विशेष अभियान के तहत नौ थानों की पुलिस ने शनिवार और रविवार को 27 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। शाहगंज पुलिस ने सबसे ज्यादा 10 वारंटियों को पकड़ा।
 
विज्ञापन
आगरा में पुलिस का बड़ा एक्शन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कमिश्नरेट के नगर जोन में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार और रविवार को नौ थानों की पुलिस ने कुल 27 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि यह अभियान 17 नवंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


इस अभियान के दौरान, शाहगंज थाने की पुलिस ने 10 वारंटी अभियुक्तों को पकड़ा, जिनमें रमेश, गोविन्द, राहुल कुमार, पप्पू खां, आरिफ उर्फ लुक्का, बबलू, कलीमुद्दीन, मौनू, अमर सिंह और एक महिला वारंटी शामिल हैं।

रकाबगंज थाने की पुलिस ने पांच वारंटी  राजेश, राहुल, सोनू उर्फ जितेन्द्र, रजत और कोमल को गिरफ्तार किया। ट्रांस यमुना थाने की पुलिस ने चार वारंटी साबिर अली, मौहम्मद यूनिस, मोसिन और बृजेश कुमार उर्फ भूरी सिंह यादव  को पकड़ा।
विज्ञापन


एकता थाने की पुलिस ने तीन वारंटी सोनू, सूखा उर्फ आकाश और भोला उर्फ सुमित को गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त, न्यू आगरा थाने से नरेश, जगदीशपुरा थाने से गोला कुमार, ताजगंज थाने से विकास, एत्माद्दौला थाने से लाल सिंह और सदर बाजार थाने से सुरेन्द्र चन्द शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें