आगरा जिले की शांति व्यवस्था में खलल डालने की आशंका पर पुलिस हर गली-मोहल्ले में खुराफातियों को चिह्नित कर रही है। इनके खिलाफ पाबंद करने की कार्रवाई की जाएगी। इनसे पांच से दस लाख तक के मुचलके भरवाए जाएंगे।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर नवंबर-2019 में आगरा जोन के फिरोजाबाद में उपद्रव हुआ था। कई दिन बाद शांति कायम हो सकी थी। अब दिल्ली में हिंसा हुई है। इससे उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट किया गया है। दस दिन बाद होली है।
त्योहार पर खुराफाती कोई हरकत न करें इसको देखते हुए पुलिस बवालियों को चिह्नित कर रही है। पूर्व में बवाल में शामिल रहे लोगों की सूची बनाई जा रही है। हर थाने में पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित करने में लगी है।