फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Impact: आगरा में चौराहों पर कोड वर्ड लिखकर ऑटो से हो रही थी अवैध वसूली, पार्किंग ठेकेदार को मिला नोटिस

Sun, 21 Aug 2022 08:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजनगरी के चौराहों पर पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली हो रही थी। अमर उजाला पड़ताल में हकीकत सामने आने के बाद ठेकेदार को नोटिस दिया गया है।
 
विज्ञापन
ऑटो पर लिखा कोड वर्ड (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में बिजलीघर चौराहे पर पार्किंग ठेकेदार का कर्मचारी ऑटो पर कोड वर्ड डालकर वसूली कर रहा था। अमर उजाला में रविवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। फोर्ट चौकी प्रभारी ने पार्किंग स्थल पर जाकर जांच की। ठेकेदार को नोटिस जारी किया। इसमें बिना पर्ची के वसूली करने पर कार्रवाई की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन


बिजलीघर चौराहे से रामबाग, जीवनी मंडी, शाहगंज, सदर क्षेत्र के लिए ऑटो चलते हैं। इसके लिए आगरा किला के सामने पार्किंग बनी है। ठेका छावनी परिषद ने दिया है। इसके अलावा नगर निगम की ओर से कोई ठेका नहीं है। पार्किंग कर्मचारी चालकों से 20-20 रुपये वसूलने के बाद पर्ची नहीं दे रहे थे। इसके लिए पेन और स्केच से ऑटो पर लिखा जा रहा था। शनिवार को अमर उजाला टीम की पड़ताल में बात सामने आई थी।

खबर प्रकाशित होने के बाद थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने जांच कराई। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, आगरा फोर्ट चौकी प्रभारी को जांच के लिए भेजा था। बिजलीघर पर ठेका असलम कुरैशी का है। उन्होंने वाहनों की पर्ची काटने के लिए मुकेश खंडेलवाल को अधिकृत कर रखा है। ऑटो पर ही लिखकर देने पर ठेकेदार को हिदायत दी गई है। चालकों को पर्ची देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए नोटिस भी दे दिया गया है। अगर, वह भविष्य में पर्ची नहीं देगा तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को कई ऑटो चालकों ने पर्ची भी दिखाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें