फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने तोड़ा ये नियम, सरेराह अभिभावकों को होना पड़ा शर्मिंदा

Thu, 22 Feb 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरे बेटे ने हेलमेट नहीं लगाया, मैं शर्मिंदा हूं। इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। मैंने बेटे को खुद ही हेलमेट लाकर दिया है। अगर, वह हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन नहीं चला रहा है तो उसकी गलती है। मैं उसे समझाऊंगा। आगे से ऐसा नहीं होगा। 
विज्ञापन


ये उसकी सुरक्षा के लिए है। मैं खुद इस अभियान से जुड़ा हुआ हूं। बुधवार को पुलिस ने स्कूलों के बाहर चेकिंग अभियान चलाया तो बिना हेलमेट के आए एक छात्र के पिता ने पुलिस से फोन पर कुछ यही कहा। 

पुलिस ने सेंट पीटर्स कॉलेज के बाहर चेकिंग की थी। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं दोपहिया वाहन से आए। उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। 

साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस ने छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से फोन पर बात की, उन्हें बच्चे के हेलमेट नहीं पहनकर आने के बारे में बताया। 

सेंट पीटर्स कॉलेज पर पुलिस ने बिना हेलमेट स्कूटर चलाने पर 11वीं के छात्र को पकड़ा। पुलिस ने हेलमेट के बारे में पूछा तो बताया कि पिता के शोरूम में हेलमेट रखा हुआ था। 

सुबह शोरूम बंद था। इस कारण नहीं पहन सका। इस पर दरोगा ने उससे कहा कि अपने पिता से बात कराओ। पिता एक संस्था से जुड़े थे। वह खुद भी पुलिस के अभियान का सहयोग कर रह हैं। 

कई बार अभियान में शामिल हो चुके हैं। इस पर दरोगा ने छात्र को हेलमेट से होने वाले बचाव के बारे में बताया। तब कहीं उसे जाने दिया गया।

थाने पर जागरुक कर रहा था भाई 

इसी तरह डौकी का एक किशोर बाइक लेकर जा रहा था। बाइक पर उसके भाई और बहन भी बैठे हुए थे। मगर, हेलमेट नहीं था। जब पुलिस ने रोका तो बताया कि बहन-भाई एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। 

इस कारण एक ही वाहन से ले जाना पड़ता है। हेलमेट है, लेकिन आज भूल आया है। इस पर दरोगा ने उसके पिता से बात कराने को कहा। मगर, किशोर ने अपने भाई से बात कराई। 

भाई ने बताया कि वह इस समय थाने के सामने हेलमेट अभियान में सहयोग कर रहा है। उसने भाई को हेलमेट दिया है। मगर, वह पहनकर नहीं आया है तो मैं सॉरी बोलता हूं।
विज्ञापन

अंकल, जल्दी में भूल गए

घटिया आजम खां से अपनी बहन को स्कूल से लेने आए किशोर ने बताया कि वह जल्दी में आ गया है। हेलमेट रखा है, लेकिन पहनना भूल गया है। आगे से हेलमेट जरूर पहनकर ही घर से निकलेगा। 

इस पर पुलिस ने उसे जाने दिया। ऐसा ही एक छात्रा ने कहा। उसने बताया कि हेलमेट गाड़ी में रखा हुआ है, लेकिन वह जल्दी में पहनना भूल गई है। इस पर पुलिस ने उसके हेलमेट से बचाव की जानकारी दी। छात्रा ने हेलमेट पहन लिया।

अंकल हमारे पास हेलमेट है, लेकिन छोटा खरीद लिया है। इस कारण वह सिर में नहीं आता है। उसे पहनना मुश्किल हो जाता है। अब से पहनेगा। पुलिस ने उसका गाड़ी से हेलमेट निकलवाया। इसके बाद उसे पहनाकर भेजा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें