फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूपी स्टेट मिनी अंडर-11 बैडमिंटन में छाए आगरा के खिलाड़ी

विज्ञापन
बैडमिंटन के विजेता ​खिलाड़ी
विज्ञापन
आगरा। सहारनरपुर में 4 से 6 नवंबर तक आयोजित यूपी स्टेट मिनी अंडर-11 बैडमिंटन चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में पदक हासिल किए। बालक एकल वर्ग में दोनों फाइनलिस्ट आगरा से थे। श्रेष्ठ कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता, जबकि ओनिश खंडेलवाल उपविजेता रहे। बालिका युगल वर्ग में अभ्या और अवनि की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

वहीं, बालक युगल वर्ग में ओनिश खंडेलवाल और सिद्धांत की जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। बालिका एकल वर्ग में पाखी श्रीवास्तव और आर्या सारस्वत क्वार्टर फाइनल तक पहुंचीं। इस सफलता पर आगरा बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव राहुल पालीवाल, अध्यक्ष बीना लवानिया, चेयरमैन विनोद सीतलानी, आगरा के सभी कोचों और एसोसिएशन के सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें