फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा के खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन फिर भी टीमों के क्वालीफाई की उम्मीद अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में आगरा के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से पहचान बनाई। महिला सीनियर टीम की बात हो या अंडर-19 प्रतियोगिता की। शहर के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और खेल के दम पर प्रभावित किया। हालांकि टीमों को क्वालीफाई करने में सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टीम की ओर से आगरा की तीन खिलाड़ी संपदा दीक्षित, अंजली सिंह और अलमास भारद्वाज मैदान में उतरीं। तीनों ने टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संपदा दीक्षित ने मध्यक्रम में स्थिर बल्लेबाजी करते हुए कई मैचों में अहम पारियां खेलीं। अंजली सिंह ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से टीम को मजबूती दी। अलमास भारद्वाज ने गेंदबाजी में सटीक लाइन और लेंथ के साथ विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाया। हालांकि अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका और टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई।
इसी तरह, वीनू मांकड़ अंडर-19 प्रतियोगिता में आगरा के युवा स्पिनर कार्तिकेय वार्ष्णेय का प्रदर्शन सराहनीय रहा। उन्होंने कई मैचों में सटीक गेंदबाजी की और बीच के ओवरों में विकेट झटककर टीम को संभालने की कोशिश की। उन्होंने अपनी स्पिन और फ्लाइट ने विरोधी बल्लेबाजों को परेशान किया, लेकिन टीम के अन्य खिलाड़ियों की नाकामी के चलते उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। कोच मनोज कुशवाहा ने कहा कि आगरा के खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं। प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी मौजूदगी आगरा के खेल प्रतिभा की मजबूती को दिखाती है। क्रिकेटर मानिक बेरी, तुषार खंडेलवाल और प्रीत पाल सिंह का मानना है कि इन खिलाड़ियों की टीमों का सफर इस वर्ष भले ही यहीं थम गया हो, लेकिन खिलाड़ियों का जज्बा और आत्मविश्वास इस हार से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें