फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के सांसद को ट्रैफिक की नहीं परवाह, ऐसे सड़क पर नियम तोड़ते निकले

Mon, 03 Sep 2018 08:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ऑटो ड्राइवर के बगल में बैठे सांसद रामशंकर कठेरिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के सांसद को सुर्खियों में रहने की आदत सी हो गई है। इसी आदत के चलते उन्होंने जलभराव की स्थिति जानने के लिए जिस ऑटो की सवारी हाथ हिलाते की, वह भी अब चर्चाओं में है। उन्होंने ऑटो में ड्राइवर की सीट के बगल में बैठकर सवारी की। इस दौरान भूल गए कि वे ट्रैफिक नियम को तोड़ रहे हैं। ऑटो में पीछे तीन सवारी और एक ड्राइवर की अनुमति है।
विज्ञापन


सड़क पर एक-एक फुट जलभराव में उतरकर सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया और महापौर नवीन जैन ने लोगों की समस्याओं को लेकर क्षेत्र का दौरा किया। सड़क पर जलभराव देखकर महापौर और सांसद नाराज दिखे। दोनों लोग जलभराव में खड़े लोगों के बीच पहुंचे और इस समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। 

निरीक्षण के दौरान एक कॉलोनी ऐसी मिली, जहां एससी आयोग के चेयरमैन डॉ. रामशंकर कठेरिया को अपनी कार छोड़कर ऑटो में बैठकर जाना पड़ा। वे ऑटो में ड्राइवर के बगल में ही बैठ गए। सांसद का ऐसे ऑटो में जाना लोगों के लिए कौतुहल बन गया। सांसद ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। वे इस बीच भूल गए कि ट्रैफिक नियम के अनुसार ऑटो में ड्राइवर के पास नहीं बैठा जा सकता है। 
विज्ञापन


वे शनिवार सुबह छावनी क्षेत्र के देवरी रोड पर हो रहे जलभराव की समस्या समाधान के लिए महापौर नवीन जैन के साथ प्रशासनिक अधिकारियों और निगम के अमले को लेकर पहुंचे थे। निगम अधिकारियों के साथ इस जलभराव के कारणों को जाना। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने महापौर नवीन जैन और सांसद को बताया कि क्षेत्र का जो नाला है, वह छावनी क्षेत्र से होकर गुजरता है। वर्षों से नाले की सफाई नहीं हुई है और नाला चोक पड़ा है, जिसके कारण थोड़ी सी बरसात में ही नारकीय हालात हो जाते हैं। हर कॉलोनी में जलभराव देखकर कठेरिया ने माना हालात गंभीर हैं। 

महापौर नवीन जैन के प्रश्न पर नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि देवरी रोड से बालूगंज गुरुद्वारा तक निगम का नाला है, जो छावनी क्षेत्र में आने के कारण उसकी सफाई नहीं हो पाती और वो कई जगह से क्षतिग्रस्त होकर चोक हो गया है। कंटोनमेंट बोर्ड से लिखित में अनुमति नहीं मिली है।

छावनी से मामला अटकने पर कठेरिया ने कंटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. पंकज महेंद्रू को बुलवाया। उपाध्यक्ष ने इस मामले को बोर्ड मीटिंग में रखकर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। कठेरिया ने कहा इस मामले में ब्रिगेडियर के साथ बैठक करेंगे।

महापौर ने पर्यावरण अभियंता राजीव राठी को एक सप्ताह के अंदर इस नाले और जलभराव समस्या समाधान के लिए रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीए वीसी राधेश्याम मिश्रा, एसडीएम सदर अभिषेक मिश्रा व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें