फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: 22 सितंबर तक ऑनलाइन मतदाता बनने का मौका, जानें क्या है प्रक्रिया

Thu, 18 Sep 2025 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में शामिल होने के लिए 22 सितंबर तक मौका दिया जा रहा है। ऐसे में जिनकी उम्र एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष हो गई है, वो आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिनकी उम्र एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष हो गई है, उनके लिए पंचायत चुनाव में 22 सितंबर तक ऑनलाइन मतदाता बनने का मौका है। आयोग की वेबसाइट पर स्वयं मतदाता बनने के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। जिले में अब तक 500 से अधिक आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर नए मतदाताओं को चिह्नित भी कर रहे हैं। जिनकी मृत्यु हो गई, जिनका पता बदल गया, जिनके नाम में संशोधन होना है। उनकी पांडुलिपियां बनाई जा रही हैं।

दूसरी तरफ ऑनलाइन मतदाता बनने के लिए फाॅर्म भरे जा रहे हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत निर्मला फौजदार के अनुसार 29 सितंबर को बीएलओ का सर्वे पूर्ण हो जाएगा। ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का घर-घर जाकर सत्यापन 23 सितंबर से होगा। मतदाता सूची के आधार पर विलोपन, संशोधन 30 सितंबर से 6 अक्तूबर तक होगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि सभी बीएलओ के कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। ई-बीएलओ एप के माध्यम से उनके कार्यों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें