फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नोएडा में श्रमिकों के बवाल के बाद आगरा में भी अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सैलरी बढ़ाने की मांग के लिए नोएडा में हुए श्रमिकों के बवाल के बाद आगरा में भी अलर्ट किया गया है। सिकंदरा, एत्माद्दाैला, ट्रांस यमुना और जगदीशपुरा क्षेत्र में फैक्टरियों के आसपास फोर्स तैनात की गई है। एलआईयू भी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने एसीपी और एसएचओ के साथ इस बारे में बैठक की। उन्हें फैक्टरी मालिकों से वार्ता करने के लिए कहा है। इन फैक्टरियाें में 100 से लेकर 500 तक श्रमिक कार्यरत हैं। बड़ी संख्या में श्रमिकों को ठेके पर रखा जाता है। सीधे भी कार्य करते हैं।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस को फैक्टरियों के आस-पास पैदल गश्त के निर्देश दिए गए हैं। 17 स्थानों पर चेकिंग पॉइंट बने हैं। एलआईयू को भी अलर्ट किया गया है। माहौल बिगाड़ने वालों और फर्जी पोस्ट करने वालों से सख्ती से निबटने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें