आगरा। कीठम-फरह रेल खंड पर स्थित फाटक संख्या-518 पर मरम्मत कार्य के कारण 15 और 16 अप्रैल को सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मरम्मत कार्य 15 अप्रैल की सुबह 7 बजे से शुरू होकर 16 अप्रैल को रात 9 बजे तक चलेगा। इस दौरान वाहनों को फाटक संख्या-517 और टोल प्लाजा के पास स्थित दीनदयाल धाम मार्ग से निकाला जाएगा। उन्होंने लोगाें से वैकल्पिक मार्गों से ही निकलने की अपील की।