फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: आवासीय भूखंडों में चल रहे नर्सिंग होम पर गिरेगी गाज, 15 दिन में सीलिंग के आदेश

Tue, 24 Nov 2026 03:28 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में आवास विकास परिषद के आवासीय भूखंडों पर चल रहे नर्सिंग होम और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। अपीलीय अधिकारी ने 15 दिन में सीलिंग की प्रक्रिया पूरी करने और चिकित्सकीय संस्थानों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए सीएमओ व आईएमए को पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आवास विकास के आवासीय भूखंडों में चल रहे नर्सिंग होम पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। परिषद 15 दिन में सीलिंग की कार्रवाई करेगा। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के अपीलीय अधिकारी व अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार पाल ने एक आरटीआई अपील पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया।
विज्ञापन


दरअसल, सेक्टर-8 आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रदीप खंडेलवाल ने अवैध रूप से संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के संबंध में 8 सितंबर को विभाग से जानकारी मांगी थी। पूरी जानकारी न मिलने पर उन्होंने 9 अक्तूबर को अपील दायर की, जिस पर 22 अक्तूबर को दोनों पक्षों की सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान आवेदक और निर्माण खंड-1 के सहायक अभियंता योगेश कुमार की बात सुनने के बाद अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंता (निर्माण खंड-1) को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए खुद निरीक्षण करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने आदेश दिया कि आवासीय भूखंडों पर चल रहे नर्सिंग होम व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को तुरंत बंद कराया जाए। चिकित्सकीय संस्थानों के लाइसेंस रद्द करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) आगरा को पत्र भेजा जाए। 15 दिन के अंदर सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें