फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro यहां विधायक चुनने घर से निकले मतदाता, एक महीने बाद दूसरी बार हो रहा मतदान

Sun, 19 May 2019 03:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के साथ आज आगरा उत्तर विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। इस क्षेत्र के मतदाता एक महीने बाद दूसरी बार मतदान कर रहे हैं। इस बार वे अपना विधायक चुन रहे हैं। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह है। मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता  पोलिंग बूथ पर पहुंचे गए। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं। 
विज्ञापन


उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। यहां 438 पोलिंग बूथों पर मतदान हो रहा है। विधानसभा क्षेत्र के 4,09,347 मतदाता 12 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। जमकर मतदान कर पिछले रिकॉर्ड ध्वस्त करने का क्षेत्र के मतदाताओं के पास एक बार फिर से मौका है।

2017 में हुआ था रिकॉर्ड मतदान

2017 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के मतदाताओं ने रिकार्ड मतदान किया था। यही वजह थी कि उत्तर विधानसभा सीट पर अब तक हुए चुनावों में सबसे बड़ी जीत का अंतर भी इसी चुनाव में था। 
विज्ञापन


इस क्षेत्र के मतदाताओं को एक महीने बाद ही दूसरी बार मतदान करने का मौका मिल रहा है। इससे पहले 18 अप्रैल को आगरा लोकसभा सीट पर सांसद चुनने के लिए अपने मत का प्रयोग किया था। 2,23,131 पुरुष, 1,86,195 महिलाएं और 21 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
विज्ञापन

आगरा उत्तर विधानसभा से भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। 18 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद 19 मई को उपचुनाव की घोषणा की गई थी। 

विधानसभा उपचुनाव के मैदान में 12 प्रत्याशी हैं। इसमें एक महिला सहित पांच निर्दलीय प्रत्याशी हैं। इस बार सपा, बसपा और रालोद ने गठबंधन के तहत एक प्रत्याशी पर ही दांव लगाया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भी पहली बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रही है। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भी मैदान में हैं। 

पार्टी प्रत्याशी

भाजपा से पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कांग्रेस से रणवीर शर्मा, सपा से सूरज शर्मा, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से दिलीप कुमार बघेल, वंचित इंसाफ पार्टी से राशिद अली चौधरी, आदर्श समाज पार्टी से रोहित, समान अधिकारी पार्टी से लक्ष्मी स्वरूप मित्तल चुनाव लड़ रहे हैं।

निर्दलीय प्रत्याशी

अनिल कुमार कुशवाह, इदरीश, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, मंजू शर्मा और डा. रामबृज यादव निर्दलीय प्रत्याशी हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें