आगरा में नगर निगम चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन मेयर प्रत्याशियों ने अपनी ताकत दिखाई। जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचे भाजपा और सपा के प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। वहीं इन जुलूसों के कारण जनता का जाम से जूझना पड़ा।
बता दें कि निकाय चुनाव की कड़ी में आगरा में पहले चरण में मतदान होना है। ऐसे में सोमवार 6 नवंबर को नामांकन का अंतिम दिन था। ऐसे में भाजपा के मेयर प्रत्याशी नवीन जैन हजारों कार्यकर्ता के साथ नामांकन करने पहुंचे। उनके साथ चल रही भीड़ ने जुलूस का रूप ले लिया।
इधर सपा के प्रत्याशी राहुल चतुर्वेदी भी सोमवार को नामांकन करने आए। उनके साथ भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता थे। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन ने शहर की लाइफ लाइन एमजी रोड को जाम कर दिया। मेयर के अलावा पार्षद प्रत्याशियों ने भी काफी संख्या में अंतिम दिन ही नामांकन किए। ऐसे में सारी व्यवस्थाएं फेल हो गईं।