आगरा में महापौर पद के लिए 10 प्रत्याशियों में से इस बार आठ की जमानत जब्त हो गई। केवल भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर और बसपा प्रत्याशी डॉ. लता वाल्मीकि ही अपनी जमानत बचा पाईं। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी 50.87 प्रतिशत वोट पाकर जीती, जबकि दूसरे नंबर पर बसपा रही। जमानत बचाने के लिए कुल मतदान का 16.66 फीसदी वोट प्रत्याशियों को हासिल करना पड़ता है, लेकिन समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भी अपनी जमानत नहीं बचा सके।